Tuesday, June 1, 2010

आल इन वन दाल

सामग्री-
1/2 कप अरहर की दाल, 1/2 कप मूंग दाल, 1 प्याज, 1 टमाटर, 2 हरी मिर्च, 2-3 लहसुन की कलियां, 1 टी स्पून अदरक का लच्छा, नमक स्वादानुसार, 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 कप पालक, 1/4 कप हरी मटर, 1/2 टी स्पून सरसों के दाने, 1/2 टी स्पून जीरा, 1 चुटकी हींग।

विधि-
कुकर में दोनों दाल धोकर डाल दें आवश्यकतानुसार पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाये।
मटर और गाजर को अलग से उबाल लें।
अब एक पैन में सरसों के दाने, जीरा और हींग डाल दें। प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें, टमाटर डालकर 1-2 मिनट तक और फ्राई करें। अब इस मिश्रण को दाल में डाल दें गाजर और मटर को भी डाल दें।
अब इसमें नमक डालकर, पालक के नरम होने तक पकाये। गर्मागर्म दाल चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

No comments:

Post a Comment